जय इंस्टीटयूट में ‘‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’’ पर पोष्टिक व्यजनों की प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित जय इंस्टीटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड रिसर्च (नर्सिंग) महाविद्यालय में ‘‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’’ के अंतर्गत पोष्टिक आहार व्यजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । यह पोषण सप्ताह महाविद्यालय में 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताऐं एवं सेमिनार आयोजित किये जा रहें है।
प्रदर्शनी की शुरूआत संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने फीता काटकर की। नर्सिंग के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में नॉन फायर व्यजंनो को तैयार किया था। छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाई गई हर एक व्यजंन में हेल्थ का राज छुपा था। यह सभी व्यजन सेहत का ख्याल रखते हुए बनाऐं गये थें। इस प्रदर्शनी में ग्रुप सी के विद्यार्थियों ने ऐसे लड्डू बनाऐं जिनका नाम संजीवनी लड्डू रखा गया था। छात्रों के इस ग्रुप ने बताया कि इस लड्डू की खासियत यह थी कि यह लड्डू डायबिटीज बाले मरीजों के लिए बहुत फयदेमंद है अगर मरीज प्रतिदिन 02 लड्डू खाऐंगे तो उनकी सेहत अच्छी होगी साथ ही उनको भरपूर पोषण प्राप्त होगें।
विद्यार्थियों ने बताया कि यह व्यजंन विशेष तोर पर पोस्ट ऑपरेटिव मरीज, गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चें एवं मरीजों की सेहत को ध्यान में रखकर तैयार की गऐ है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने विद्यार्थियों को बताया कि ‘‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’’ पूरे देश में मनाया जा रहा है इसका उद्देश्य हेल्दी फूड को बढाबा देना है मनुष्य आज जिस तरह हेल्दी फूड को छोडकर फास्ट फूड की ओर बढता जा रहा है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। जिससे हमें गंभीर बीमारियां होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, व्हीआईएसएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. ए.के. गुप्ता, नर्सिंग प्राचार्या सहित समस्त नर्सिंग स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहें।

