LatestNewsराज्य

ग्वालियर में कांग्रेस व भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय को बनाया अखाडा, PM की मां पर टिप्पणी से आक्रोश

ग्वालियर. आज सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यालय के सामने एमएलबी रोड पर राजनीतिक जंग का अखाडा बन गई। बिहार के दरभंगा में इंडिया गठबंधन के मंच से पीएम मोदी की दिवंगत मां के नाम से अपशब्द पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। शहर में भी भाजपा व महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सारे सुरक्षा इंतजाम कर रखे थे। बैरीकेड्स के एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस का पुतला दहन व राहुल गांधी, जीतू पटवारी को महिलाओं व मातृत्व का अपमान करने पर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। बैरीकेड्स के दूसरी ओर कांग्रेस भी वोट चोर का नारा लगा रहे थे। पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला तब जाकर तनाव कम हुआ।


क्या है पूरा मामला
भाजपा के प्रदर्शन के कारण कांग्रेस ने भी विरोध जताने का मन बना लिया था। दोपहर 12 बजे पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय को चारों तरफ से बैरीकेड्स लगाकर घेर लिया था। भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा भाजपा के सदस्य रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और यहां राहुल गांधी-जीतू पटवारी के नाम से नारे शुरू कर दिए। भाजपा ने पीएम की दिवंगत मां के अपमान को मातृत्व व महिलाओं का अपमान बताते हुए पुतला दहन किया। इसी दौरान डीडी मॉल की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था वहां पहुंच गया। कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने आने पर हंगामे की स्थिति बन गई।

भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे।
पहले से तैयार थी पुलिस
पुलिस पहले से सतर्क थी। कांग्रेस कार्यालय के चारों ओर बैरिकेड्स खड़े कर दिए गए थे। सड़कों पर पुलिस जवान तैनात किए गए थे। दोनों तरफ से नारेबाजी लगातार तेज होती रही। कभी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते, तो कभी कांग्रेस समर्थक भाजपा पर वोट चोर का आरोप लगाते रहे। भीड़ में कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघने को की कोशिश कर रहे थे, धक्का-मुक्की का सिलसिला शुरू हुआ और पुलिस को दोनों तरफ से भीड़ को धकेलकर अलग करना पड़ा। इस सबके बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले दहन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet