Uncategorized

धौलपुर से झांसी के बीच चौथी रेल लाइन डालने की तैयारी

ग्वालियर. रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर है। झांसी से धौलपुर के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दी गयी है। 320 किमी लम्बी रेलवे लाइन बिछाई जायेगी। जिसकी लागत करीब 4,869 करोड़ रूपये होगी। बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर बजट प्राप्त होने के बाद लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इस लाइन के बनने से सवारी और माल गाडि़यां अलग-अलग गुजरेगी। जिससे ट्रेनों की रफ्तार तेज होगी और यात्रियों के समय की बचत होगी।
ग्वालियर और धौलपुर, झांसी के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी
चौथी लाइन को ग्वालियर से भी जोडा जायेगा। जिससे प्रमुख शहरों के बीच रेल यातायात सुगम होगा। नयी लाइन से झांसी, ग्वालियर, मुरैना और धौलपुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इस वक्त हर दिन ग्वालियर स्टेशन से करीब 200 के आसपास ट्रेनों का संचालन होता है। इस लाइन के बनने से नयी ट्रेनें शुरू होने का भी रास्ता खुलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *