निगम मुख्यालय में बिराजे श्रीजी, महापौर ने की पूजा अर्चना
ग्वालियर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर निगम मुख्यालय में श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। निगम मुख्यालय परिसर में आज धूमधाम से श्रीजी की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई।
निगम मुख्यालय में आयोजित गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस की आरती महापौर शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा कराई गई। जिसमें उप नेता सत्ता पक्ष मंगल यादव, एमआईसी सदस्य विनोद यादव माटू, मोनिका मनीष शर्मा, गायत्री मंडेलिया, उपासना यादव एवं नगर निगम के जन कल्याण से नीरज श्रीवास्तव, भंडार शाखा से अरविंद शर्मा, दीपक झा, उमा चौरसिया एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री गणेश जी की आरती एवं पूजा अर्चना विधि विधान से पंडित धीरज शर्मा द्वारा कराई गई।

