7 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे शनि पर्वत किये दर्शन, सुबह से ही चल रहे थे भंडारे
मुरैना. शनि अमावस्या पर शनिवार का मुरैना के शचिचरा पर्वत स्थित प्राचीन त्रेतायुगीय शनि मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और अभीतक लगभग 6.50 लाख लाख श्रद्धालु भगवान शनि के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि शाम तक यह संख्या 7 लाख से अधिक हो जायेगी। लोक मान्यताओं के अनुसार यह वही स्थान है। जहां लंकादहन के समय हनुमान जी ने रावण की कैद से शनिदेव को मुक्त कराया था। शनिदेव के आग्रह पर हनुमानजी ने उन्हें अपनी पूंछ में बांधकर लंका से बाहर फेंक दिया था। वह यहां ऐतीं पर्वत पर आ गिरे। यहीं शनि देव ने तपस्या कर अपनी शक्तियां पुनः अर्जित की। यह मंदिर विश्व का एक मात्र स्थान है। जहां शनिदेव मानव मूर्ति रूप में विराजमान है। ऐसा माना जाता है कि महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में जो शिला है, वह भी यहीं से ले जाई गयी थी।
देशभर से पहुंचे श्रद्धालु
देश के कोने-कोने से श्रद्धालु शनि पर्वत पहुंचे। राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ से आये जितेन्द्र ने बताया कि शनि अमावस्या पर सरसों का तेल और काले तिल अप्रित कर उन्होंने भगवान के दर्शन किये। वहीं दिल्ली से आये श्रद्धालु पवन ने अपने बाल और पुराने कपड़े दान किये तथा परिवार संग पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। एसपी समीर सौरभ ने बताया कि मेले में 600 से अधिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी तैनात किये हैं। भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। विभिन्न स्थानों पर एसआई की अगुवाई में चेकिंग प्वॉइंट बनाये गये हैं। 2 ड्रोन से मेले की निगरानी हो रही है। वहीं, एम्बूलेंस, पेयजल और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थायें भी की गयी है।
कलेक्टर बोले- 7 लाख से पार होगा आंकड़ा
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि अब तक 4 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और शाम तक यह आंकड़ा 7 लाख से अधिक होगा। श्रद्धालुओं के लिए पानी, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है।
देखिए 3 तस्वीरें…



