ब्यूटी पॉर्लर की संचालिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म, दोस्ती के जाल में फंसाया
ग्वालियर. भिण्ड की एक ब्यूटी पॉर्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म का मामले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और व्यापार बढ़ाने का झांसा देकर ग्वालियर बुला लिया। यहां अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उस ेवह ब्लैकमेल करने लगा।
घटना 16 जुलाई के डीडी नगर, महाराजपुरा थाना इलाके की बताई जा रही है। पीडि़ता युवकों के चंगुल से छूटकर किसी तरह भिण्ड पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। भिंड थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस को भेज दी है। महाराजपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
क्या है मामला
भिंड निवासी 30 वर्षीय महिला की पांच माह पहले मेहगांव निवासी राज जाटव से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और महिला ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया। नजदीकी बढ़ाने के लिए राज ने महिला की बस्ती में ही कमरा किराए पर ले लिया और अक्सर मिलने-जुलने लगा। उसकी मुलाकात भी होने लगी। महिला भिंड में ब्यूटी पार्लर चलाती है। राज ने कारोबार बढ़ाने का सपना दिखाकर उसे भरोसे में लिया और ग्वालियर में आलीशान ब्यूटी पार्लर खुलवाने का लालच दिया। इसी दौरान महिला को प्यार में फंसाकर राज ने उसके नाम पर एक बाइक भी फाइनेंस कराई। डाउन पेमेंट 20,500 रुपए महिला से ही जमा कराए। वहीं मासिक किस्त जमा कर रही है।
ब्लैकमेल करने लगे थे आरोपी
आरोपी राज और उसका फुफेरा भाई शिवम महिला की गृहस्थी एवं ब्यूटी पॉर्लर का सामान भर कर भिंड से ग्वालियर ले आया। डीडीनगर में किराये का कमरा लेकर उसे रखा। 15 जुलाई की रात महिला से राज ने दुष्कर्म किया। इसके 6 दिन राज और शिवम ने दुष्कर्म किया। इस बीच महिला के वीडियो भी बना लिये। महिला ने पति और ससुराल के अन्य लोगों को अपनी आपबीती सुनाई और किसी तरह भिंड पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
