ट्रम्प को जवाब-भारत जल्द ही फ्रांस के साथ मिलकर बना रहा है 5वीं पीढ़ी का फायटर प्लेन

नई दिल्ली. रक्षामंत्री राजनाथ ने एक समारोह में ऐलान किया है कि भारत अब 5वीं पीढ़ी का फायटर प्लेन बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही इन विमानों के लिये इंजन भी भारत में ही बनाये जायेंगे। यह काम फ्रांसकी कम्पनी सैफरॉन के साथ मिलकर होगा। यह ऐलान भारत के आत्मनिर्भर भारत और मेके इन इंडिया के सपने को हकीकत में बदलने की दिषा में एक बड़ा कदम है। साथ ही अमेरिका का करारा जवाब क्योंकि वह तेजस के लिये जो इंजन देने वाला था। उसमें लेट कर रहा है। इसके साथ ही टैरिफ विवाद भी चल रहा है।
5वीं पीढ़ी के फायटर प्लेन की खासियत
5वीं पीढ़ी के फायटर प्लेन आधुनिक युद्ध के लिये सबसे उन्नत विमान होते हैं। इनकी खासियतें है।
स्टील्थ तकनीक -यह विमान दुश्मन के रडार से बच सकते हैं। क्योंकि इनका डिजायन और सामग्री रडार सिग्नल को कम करती है।
सुपरक्रूज – यह बिना आफ्टर बर्नर के सुपरसोनिक गति (ध्वनि से तेज) से उड़ सकते हैं।
सेंसर फ्यूजन- यह कई सेंसरों से जानकारी एक साथ जोड़कर पायलट को बेहतर निगरानी और निशाना लगाने की क्षमता देते हैं।
आतंरिक हथियार बे- हथियार विमान के अन्दर रखे जाते हैं जिससे स्टील्थ बढ़ता हैं।
उन्नत एवियोनिक्स‘-यह विमान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और नेटवर्क आधारित युद्ध प्रणालियों से लैस होते हैं।
भारत का एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ऐसा ही विमान होगा। जो हवा में वर्चस्व और गहरे हमले करने में सक्षम होगा। इसे 25 टन वनज और ट्विन-इंजन डिजायन के साथ बनाया जा रहा है।
सैफरान के साथ साझेदारी भारत को बनायेगा आत्मनिर्भर
आत्मनिभर्ररता- विदेशी निर्भरता कम करेगी।
नौकरियां-हजारों उच्च कुशल नौकरियां पैदा होंगी।
निर्यात-भारत भविष्य में इंजन निर्यात कर सकता है।
तकनीकी विकास- उन्नत तकनीकों जैसे क्रिस्टल ब्लेड, लेजर ड्रिलिंग और हॉट-एंड कोटिंग में महारत हासिल होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *