ग्वालियर के उद्योगपति चिराग जैन की इंदौर में हत्या, हत्या के बाद बिजनेस पार्टनर मौके से फरार, पत्नी मॉर्निंग वॉक गयी तो बेटा सो रहा था
ग्वालियर. एमपी के इंदौर के कनाडि़या इलाके में शनिवार की सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के समय पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गयी हुई थी। 8 वर्ष का बेटा धर में सो रहा था। घटना मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई। जहां खून देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
व्यापार को लेकर था पार्टनरों के बीच विवाद
डीसीपी अमरेन्द्रसिंह के अनुसार मिलन हाइट्स के फ्लैट नम्बर 806 में चिराग जैन अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थें उनकी सांवेर रोड पर लाइप की फैक्ट्री हे। तिलक नगर निवासी बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ वक्त से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा था। चिराग जैन मूलतः ग्वालियर के निवासी है।
घर में रखे चाकू से किया हमला
घर में चिराग और विवेक जैन के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढज्ञ़ गया कि विवेक ने धर में रखे चाकू को उठाकर चिराग पर कई हमला कियिा। हमले में चिराग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से फरार हो गया। कुछ देर के बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है। अन्दर खून फैला हुआ है। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दोस्त ने कहा- गले-पेट पर चाकू के 10-12 घाव
चिराग के दोस्त दीपक जैन ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे हमें फोन पर जानकारी मिली। जब पहुंचे तो चिराग खून से लथपथ थे। उनके गले और पेट पर 10-12 चाकू के निशान थे। पता चला कि बिजनेस पार्टनर विवेक घर में घुसकर हमला कर फरार हो गया। दीपक के मुताबिक, दोनों पहले साथ काम करते थे, लेकिन कुछ महीने पहले अलग हो गए थे। इसी रंजिश की वजह से यह घटना हुई है। विवेक इतनी बड़ी वारदात कर सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा था।
