TI रामबाबू यादव बोला कि आत्महत्या न कर लूं, इसलिये स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले रहा हूं, टीआई ने एसपी पर लगाये गंभीर आरोप
मुरैना. पुलिस लाइन मेंु पदस्थ टीआई रामबाबू ने एसपी समीर सौरभ पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिये आवेदन दिया है। टीआई रामबाबू ने कहा है कि नौकरी में दबाव बहुत अधिक है। सह नहीं पा रहा हूं। आत्महत्या नहीं कर लू, इसलिये वीआरएस लेना ही ठीक समझा। टीआई ने कहा है कि पुलिस विभाग में जो दबाव है। वैसा ही दबाव मैंने अपनी 37 साल की पुलिस की सर्विस में कभी नहीं देखा।
टीआई ने कहा है कि विभाग में काम करते है तो दबाव होता है। मेरा सोचना है क इंसान पर दबाव होता हैतो दबाव की वजह से लोग आत्महत्या कर लेते हैं। मैं उनमें से नहीं हूं कि आत्महत्या करूंर। अगर मेरे साथ कुछ हुआ है तो मैं विभागीय तौर पर उसका जवाब दूंगा। पीछे से कोई सवाल नहीं छोडूंगा, जरूरत पड़ेगी तो ऊपर जाऊंगा।
मै उसे बुलाकर समझाऊंगा-समीर सौरभ
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा है कि टीआई ने वीआरएस के लिये पत्र दिया है। यह बात सही है कि एसपी ने टीआई को लेकर कहा है िकवह अच्छा काम करते हैं। उनको समय-समय पर मैंने उत्साह भी बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जौरा केस में टीआई रामबाबू ने अच्छाकाम किया है। लेकिन यह पूरी टीम का वर्क है। सभी लोग इसमें मिलकर काम कर रहे थे। क्रेडिट भी पूरी टीम को जाना चाहिये। वह चाह रहे है कि मैं उनके कहने पर दूसरी टीम का मनोबल गिरा दूं। यह कैसे संभव है। एसपी ने कहा है कि अभी शनि मेले में उनकी ड्यूटी है। मेले के बाद उनको बुलाकर समझायेंगे।
एसपी साहब काम का श्रेय नहीं देते
टीआई रामबाबू यादव ने कहा कि उन्होंने जिले में कई बड़े आपराधिक मामले उजागर करने का काम किया। उन्होंने रिठौरा थाने में लुटेरों का शॉर्ट एनकाउंटर और जौरा थाने में 50 लाख की डकैती जैसे बड़े मामले गिनाए और कहा कि इन केस को सॉल्व करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। लेकिन एसपी साहब इसका श्रेय दूसरी टीम को दे रहे हैं। टीआई ने कहा- एसपी साहब इसे पूरी टीम का काम बता रहे हैं, यह गलत है। इसलिए अच्छा काम करने से कोई मतलब नहीं है।
