ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल दिखाया, 2028 तक इसके पहले मॉड्यूल की लॉन्चिंग

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल दिखाया। 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे होता है। इससे पहले दिल्ली में भारत मंडपम में स्पेस स्टेशन का मॉडल प्रदर्शित किया। भारत 2028 तक बीएएस का पहला मॉड्यूल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसी के साथ भारत उन देशों की लिस्ट में शमिल हो जाएगा जिनके पास अंतरिक्ष में प्रयोगशाला यानी ऑर्बिटल लेबोरेटरी है। अभी के समय अंतरिक्ष में केवल दो ऑर्बिटल लैब है। भारत का लक्ष्य 2035 तक स्टेशन के कुल 5 मॉड्यूल अंतरिक्ष में भेजना है। पहला मॉड्यूल बीएएस-01 करीब 10 टन वजनी होगा। इसे पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊंचाई पर लो अर्थ ऑर्बिट निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
पहला- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन। इसे पांच देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां मिलकर चलाती है।
दूसरा- चीन का तियांगोंग स्पेस स्टेशन है।

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में 3.8 मीटर×8 मीटर आकार का BAS-01 का मॉडल दिखाया गया।
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन में लाइफ साइंस और ग्रहों की रिसर्च का काम होगा
भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन में लाइफ साइंस, मेडिसिन और ग्रहों की खोज के लिए काम करेगा। माइक्रोग्रैविटी में इंसानों की सेहत पर असर की स्टडी की जाएगी और लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की तकनीकें परखी जाएंगी। यह स्पेस टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा। इससे भारत को कॉमर्शियल स्पेस सेक्टर में नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *