क्या जेयू कैम्पस में वॉक करने वालों पर प्रतिबंध लगाने से रूकेगी चोरी और शराब की घटनायें, पुलिस में नहीं की गयी चोरी FIR

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित बनाने और बढ़ी अव्यवस्थाओं पर लगाम लगाने के लिये सख्त नियम लागू कर दिये है। अब विश्वविद्यालय परिसर में सुबह और शाम के समय आने वाले बाहरी आगंतुकों को अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंगस्थल पर ही खड़े करने होंगे। कुलसचिव की तरफ से जारी अधिसूचना में स्पष्ट कहा गया है कि रात 8 बजे के बाद कैम्पस मेंकिसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। तय समय के बाद किसी को भी घूमते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी।
प्रशासन का कहना हैकि यह कदम इसलिये जरूरी हुआ क्योंकि पिछले कुछ समय से विश्वविद्यालय परिसर में अवांछित गतिविधियां बढ़ गयी हें शाम को बड़ी संख्या युवक परिसर में पहुंचते हैं। गर्ल्स होस्टल के आसपास शराब पीने व उपद्रव करने जैसी घटनायें सामने आती रही हें इससे छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंतायें बढ़ गयी थी।

जेयू को प्रशासन लाखों रूपये खर्च कर रहा
पहले जीवाजी विश्वविद्यालय के दायरे में 8 जिले छात्र शिक्षा हासिल कर रहे थे। लेकिन गुना विश्वविद्यालय खुलने के बाद जीवाजी विश्वविद्य़ालय के पास 4 जिले के कॉलेज और छात्र बचे है। जेयू की व्यवस्थाओं पर खर्चे जस का तस है। इस खर्च को भी कम करना होगा। प्रायः देखने में आया है जेयू प्रशासन लाखों रूपये सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई करने के लिये खर्च रहा है तो यह कहना ठीक नहीं है कि सुबह शाम को आने वाले वॉकर्स गंदगी और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है तो चंद मॉर्निंग वॉकर्स की घटनाओं पाबंदी लगाने से रूक जायेगी। पिछले 3 दिनों विश्वविद्यालय परिसर में पाबंदी लागू करने के बाद भी व्यवस्थाओं फर्क देखने को नहीं मिला। जेयू परिसर में चोरी की घटनायें हो रही तो थाना विश्वविद्यालय में कोई चोरी घटना की एफआईआर दर्ज नहीं है।
जेयू कैम्पस में शराबखोरी और चोरी के लिये जिम्मेदार एजेंसी पर कार्यवाही नहीं की गयी
जेयू कैम्पस में चोरी की घटनाओं ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं और हाल ही में इंजीनियरिंग संस्थान में लाखों रूपये उपकरण चोरी होने का मामला उजागर हुआ है। खास बात यह है कि चोरीके वक्त परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही शर्मा सिक्यूरिटी एजेंसी के गार्ड तैनात थे। लेकिन इसके बाद भी चोरी हो रही है तो क्या इसके लिये मॉर्निंग वॉर्कर जिम्मेदार है यह जेयू प्रशासन को तय करना है। लेकिन एजेंसी पर आज तक कोई कार्यवाहीं नहीं की गयी है। इन अव्यवस्थाओं का मॉर्निंग वॉकर पर आरोप लगा पल्ला झाड़ कर बच नहीं सकते है। इसे विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जेयू कैम्पस का वातावरण शैक्षणिक गतिविधियां अनुकूल और सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता है। नये नियम लागू होने के बाद अब बाहरी लोगों की आवाजाही और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है।
