4 लाख से ऊपर कमाने वालों की लगने वाली है वॉट, देना होगा मोटा टैक्स
नई दिल्ली. अगर आपकी सालाना इनकम 4 लाख रूपये से ऊपर है तो आपके लिए खतरे की घंटी बज सकती है। इनकम टैक्स विभाग ने दो नए रूल बनाए है जिनके तहत कर्मचारियों को कंपनी से मिलने वाले नॉन-कैश बेनिफिट्स अब टैक्सेबल होंगे। यानी उन पर भी टैक्स देना होगा। इनमें कंपनी की कार, मकान, फर्नीचर, ड्राइवर, हाउसिंग, क्लब मेंबरशिप, फ्री या कंसेशनल शेयर जैसे कई फायदे शामिल है। लंबे समय से इन पर्क्स के टैक्सेशन को लेकर असमंजस था। आयकर विभाग और कंपनियों के बीच इस बात को लेकर उलझन थी कि आखिर किस इनकम लेवल से ऊपर इन बेनिफिट्स को टैक्सेबल माना जाए। जब सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज ने इस उलझन को दूर कर दिया है।
अब क्या किया गया है
अब पर्क्स को टैक्सेबल मानने के लिए सैलरी इनकम की नई सीमा 4 लाख रुपये तय की गई है। यानी अगर किसी कर्मचारी की सालाना सैलरी 4 लाख रुपये से अधिक है तो उसे मिलने वाले पर्क्स की वैल्यू भी टैक्सेबल होगी।
इसके तहत ग्रॉस टोटल इनकम की सीमा 8 लाख रुपये तय की गई है। अगर किसी कर्मचारी की कुल इनकम 8 लाख रुपये से ज्यादा है और उसे एम्प्लॉयर द्वारा इक्विटी शेयर या कोई प्रतिभूति दी गई हैं तो उनकी वैल्यू भी टैक्सेबल इनकम में जुड़ जाएगी। इन नए नियमों के लागू होने से अब साफ हो गया है कि पर्क्स को केवल हाई-इनकम कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा जाएगा।
