शनि अमावस्या पर ऐंती पर्वत में आयोजित मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, सुरक्षा में लगे 600 पुलिस के जवान

मुरैना. शनि पर्वत पर विश्व में एकमात्र मूत्रि रूप में विराजमान है। शनि अमावस्या के मौेके पर शनि देव के मंदिर पर जिला प्रशासन 2 दिवसीय शनि मेले का आयोजन करता है। मेले के लिये आयोजन समिति सहित स्थानीय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। एक दिन पूर्व शाम के समय उच्च अधिकारियों ने मेलास्थल का निरीक्षण किया है।
आपको बता दें कि कल शनिवार का शनि अमावस्या है जो शनिवार के दिन पड़ रही है। इसलिये इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। शनि पर्वत (ऐंती पर्वत) पर रामायणकालीन त्रेतायुक का शनिमंदिर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि लंकादहन के समय रावण के दरबार में बंदी शनिदेव का हनुमान जी ने शनि भगवान के कहने पर अपनी पूरी ताकत से फेंका था। तब शनि भगवान यहां इस पर्वत पर आकर गिरे थे और तपस्या कर अपनी शक्तियां अर्जित की थी।


सुरक्षा व्यवस्था में 600 जवान रहेंगे तैनात
मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिये 600 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात किये गये है। अतिरिक्त पुलिस चम्बल रेंज के भिंड, श्योपुर और दतिया जिलों से मंगाई गयी है। इसके अलावा 60 लोगों की QRF कम्पनी भी व्यवस्था में लगी है। आने-जाने के रास्तों में भी पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गयी है। ग्वालियर की तरफ से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये स्टेशन शनिचरा के पास पार्किंग की गयी है। जबकि मुरैना -बानमौर मार्ग पर रांसु तिराहे पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। भारी वाहन जैसे ट्रैक्टर, ट्रॉली और ट्रक का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
DRONE से होगी मेले की निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस प्वाइंट लगाए गए हैं, खोया-पाया केंद्र बनाए गए हैं, और दो ड्रोन से मेले पर निगरानी रखी जाएगी। भंडारों के पंडाल मंदिर से दूरी पर बनाए गए हैं, ताकि सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो। नहाने और कपड़े धोने की व्यवस्था भी अलग से की गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेडिकल कैप, एम्बुलेंस और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि शनी अमावस्या पर श्रद्धालु लाखों की संख्या में यहां पहुंचते हैं। पिछले साल 3 लाख 25 हजार श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे और इस बार संख्या और बढ़ने की संभावना है। मनीषा आचार्य ने कहा कि शनी भगवान कलयुग के न्यायाधीश भी माने जाते हैं, जो भी श्रद्धालु उनके पास न्याय के लिए पहुंचे या मंदिर में दर्शन करें, उसे लाभ मिलेगा। श्रद्धालु काले तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र आदि चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना कर सकते

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *