सूरत के इंजीनियरिंग छात्र ने बनाई भविष्य की बाइक गरूण, एआई पॉवर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक बाइक

नई दिल्ली. Driverless Electric Bike Garuna: सूरत की सड़कों पर दौड़ती एक अनोखी बाइक इस वक्त चर्चाओं में है। बड़े-चौड़े हबलेस व्हील, अनोखी सीटिंग पोजिशन और बिना आवाज किये सड़क पर भागती इस बाइक को जो भी देखता है वह कुछ पल के लिये ठहर जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इस बाइक का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन, जो किसी हॉलीबुड साइंस फिक्शन फिल्म की याद दिलाता है।
यह बाइक जिधर से भी गुजरती है लोग इसे देखते रह जाते हैं। इसके साथ तस्वीरें खिंचवाते है। यह कोई आम बाइक नहीं बल्कि यह एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पॉवर्ड हबलेस ड्राइवरलेस बाइक है। जिसे सूरत के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बनाया है। इस अनोखी बाइक का निर्माण करने वाले इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र शिवम मौर्या ने बताया है आखिर यह बाइक क्यों इतनी खा है और इसे बनाने के पीछे उनका क्या मकसद है।
इस बाइक को तैयार करने में लगा 1 वर्ष का समय
शिवम का कहना है कि बाइक्स और ऑटोमोबाइल्स को लेकर उनके जेहन में खास क्रेज है। वह एक ऐसी बाइक बनाना चाहते थे। जिसका उपयोग आने वाले 10-15 सालों के बाद भी हो और आम लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकें। इसी फ्यूचरिस्टिक अप्रोच का लेकर उन्होंने इस हब लेस ड्रायवरलेस बाइक कॉन्सेप्ट पर काम करना शुरू कर किया। इस प्रोजेक्ट में उनके कॉलेज के साथी गुरप्रीत अरोड़ा और गणेश भी शामिल है। गुरप्रीत बाइक की डिजायनिंग की जिम्मेदारी निभाते है। गणेश एडिटिंग वर्क देखते हैं इस बाइक को गरूण नाम दिया गया है। जो भगवान विष्णु की सवारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *