BJP के युवा नेता की हमले की वजह से बदले गये मंदसौर और नरसिंहपुर के एसपी, 9 आईपीएस के तबादले, अभिषेक रंजन को उज्जेन एसपी बनाया

भोपाल. राज्य शासन ने गुरूवार की रात मंदसौर और नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक बदल दिये है। विनोद कुमार का मंदसौर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं ऋषिकेश मीना नरसिंहपुर के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर अभिषेक रंजन की पदस्थापना की गयी है। अभिषेक अभी सिंगरोली में एएसपी के पद पर पदस्थ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस भोपाल जितेन्द्रसिंह पंवार का पुलिस उपायुक्त यातायात नगरीय पुलिस जिला भोपाल बनाया गया है। वहीं नरसिंहपुर की एसपी मृगाखी डेका को एआईजी, पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। मंदसौर के एसपी अभिषेक आनंद को सेनानी प्रथम वाहिनी एसएएफ इन्दौर बनाया गया है। ऋषिकेश मीना पुलिस उपायुक्त जोन 4 नगरीय पुलिस इन्दौर को एसपी नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है।
क्यों बदले नरसिंहपुर और मंदसौर एसपी
न्रसिहपुर जिले में बीजेपी के एक युवा नेता को गोली मारकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। कुल 2 फायर किये गये जिनमें से एक गोली उनकी जांघ में लगी है। नाजुक हालत में नरसिंहपुर से जबलपुर मेडीकल कॉलेज के लिये रेफर किया गया है।
मंदसौर में एक माह पहले भाजपा के युवा नेता की हत्या का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। इसके पहले जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा सेना को लेकर दिये गये बयान के बाद यहां कांग्रस और बीजेपी नेताओं के बीच टक्कर हो गयी थी। मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इसके अलावा मंदसौर के जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ का मामला भी काफी चर्चाओं में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *