कार्य में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री कार्तिक पटेल एंव रवि गोडिया के खिलाफ विभागीय संस्थित की कार्यवाही

ग्वालियर – कार्य में लापरवाही करने पर नगर निगम आयुक्त ने 2 सब इंजीनियरों के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए विभागीय संस्थित किए जाने की कार्यवाही की है।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 41 में कदम साहब का बाड़ा एवं इसके आस-पास की गलियों में पूर्व से बनी हुई सड़क पर नवीन सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए जाने के लिए स्थल निरीक्षण कर गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के कारण उपयंत्री, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 16 रवि गोडिया को आरोप पत्र जारी करते हुए विभागीय जांच संस्थित की जाने की कार्यवाही की है। इसके साथ ही उपयंत्री कार्तिक पटेल के लम्बे समय से अनुपस्थित होने से विभागीय संस्थित की जाने के लिए श्री कार्तिक पटेल को आरोप पत्र जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *