18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिलाया: सुरेन्द्र यादव

ग्वालियर – अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव जी के देश के विकास में दिए योगदान को याद किया एवं कांग्रेस भवन में स्थापित श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की साथ सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षगण राजेश खान, नवीन भदकारिया, मुनेन्द्र भदौरिया, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, उपेन्द्र सिंह पिंटू राजपूत, विनोद कुमार जेन, अनूप शिवहरे, देवेन्द्र चौहान, हितेन्द्र यादव, महादेव अपोरिया, राकेश शर्मा, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद पप्पू, उदयराज मोनू योगी, कैलाश चावला के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया एवं कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में फल वितरण किया गया।
कांग्रेस भवन पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी एक कर्मयोगी व्यक्ति थे, कार्य के प्रति लगनशील थे, वह कुशल पायलेट थे एवं एक बहुत सरल सौम्य स्वभाव के व्यक्तित्व थे, संविधान में संशोधन किया, 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया। भारत के 9वें प्रधानमंत्री थे, उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था। देश की महिलांओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलांओ को उनका अधिकार दिया। देश का लगभग 65 प्रतिशत युवा मत देने के अधिकार से वंचित था, 21वीं सदी के युग निर्माता थे, देश में पंचायती राज को स्थापित किया। असम में आतंकवाद को समाप्त कर शांति स्थापित कर देश को विकास की राह पर ले जाकर एैतिहासिक कार्य किया और इसके साथ ही राजीव गांधी श्रीलंका में शांति दूत बनकर गये थे, वहां पर जो उन पर हमला हुआ उससे भी वे विचलित नही हुए। 21 मई 1991 को पेरम्बदूर (मद्रास) में आमसभा के दौरान आत्मघाती हमला किया गया और वो अपने देश की एकता अखंडता के लिये शहीद हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *