थाना कोतवाली और हजीरा में पकड़े गये चोरों से 5 बाइकें बरामद

ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को ट्रिपल आईटीएम के पीछे से दबोच लिया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ में चोरी 5 मोटरसाईकिलें बरामद की गयी है। आरोपी नशे का आदी है। अपनी लत को पूरा करने के लिये चोरी करता था। बाइक बेचकर मिले पैसों से नशा करता और पैसा खत्म होते ही दोबारा चोरी करने के निकल पड़ता था।
थाना प्रभारियों को अपने.अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये। चोरी गई मोटर सायकिल को बरामद कर वाहन चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया। को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण मे वाहन चोर अमेटी रोड़ महाराजपुरा पर खड़ा है। पुलिस टीम ने अमेटी रोड महाराजपुरा में जाकर देखा तो बताये हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा,  जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कियाए परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता समीर खान पुत्र बरकत खान उम्र 22 साल निवासी रामदास घाटी,  सुनारों की बगिया जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध से थाना कोतवाली के मोटर सायकिल चोरी के प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मैना वाली गली से एक एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी से शहर में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना इंदरगंज क्षेत्र से भी मोटर सायकिल चोरी करना बताया हैए जिसके संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि एसआई हरेंद्र सिंह भदौरिया ने टीम के साथ ट्रिपल आईटीएम के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर पकड़े जाने पर उसकी पहचान नारायण विहार निवासी के रूप में हुई। उस पर वाहन चोरी के 31 मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि वह जिस बाइक से पकड़ा गयाए वह भी चोरी की है। आगे की जांच में उससे पांच चोरी की बाइकें बरामद हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *