जबलपुर-रतलाम समेत 23 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश के जबलपुर, रतलाम समेत 23 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश होने के आसार है। भोपाल में सुबह से रूक रूककर पानी गिर रहा है। नर्मदापुरम मे तवा डैम के 13 में से 5 गेट 5-5 फीट तक खोले गए है। इनसे 43010 क्यूसेक पानी छोड जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी होने से मध्य प्रदेश में अगले चा दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं तेज तो कहीं हल्किी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 से अधिक जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर चल रहा है। सबसे ज्यादा पानी इंदौर में 3.1 इंच गिर गया। रायसेन में 2.7 इंच, उज्जैन में 1.2 इंच और सिवनी में 1 इंच बारिश हुई। खरगोन, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, नर्मदापुरम, सागर बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाडा, मंडला, उमरिया, खंडवा, नरसिंहपुर, गुना, ग्वालियर, बैतूल, दमोह में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
