24 अगस्त को राहुल गांधी नए कांग्रेस अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात

इंदौर. नवनिर्वाचित कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेडे का कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे है। अब इंदौर शहर कांग्रेस की पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता अनिल शुक्ला की बेटी साक्षी शुक्ला डागा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और राहुल गांधी को पत्र लिखा है। पत्र लिखकर साक्षी ने मांग की है कि एक व्यक्ति एक पोस्ट का इंदौर में उल्लंघन हो रहा है जिस पर तत्काल कार्यवाही होना चाहिए। इधर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 24 अगस्त को मध्य प्रदेश के सभी नए शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।

इंदौर शहर अध्यक्ष पद पर चिंटू चौकसे को नियुक्त किया गया है, जाे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भी है। - Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *