दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला युवक जनसुनवाई में पहुंचा था, सीएम के सिर में आई चोट

आरोपी राजेश भाई खिमजी रिक्शा चालक है। गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी- फाइल - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। उन्हें सिर में चोट आयी है। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है। गृहमंत्रालय का इस संबंध जानकारी दी गयी है। आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। शुरूआती जानकारी में आरोपी ने अनाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। उसकी आयु 41 साल है। पुलिस हिरासतमें उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। इस दौरान आरोपी की फोटो मिली है। शख्स का कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिये अर्जी लेकर आया था। शख्स के परिजन का मामला न्यायालय में चल रहा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से शख्स के संबंध में और भी जानकारी जुटाने के लिये संपर्क किया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि कागजात सौंपने के बाद शख्स ने अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने कहा है कि आरोपी की किसी राजनीतिक दल से सीधे कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उसके हमले से पहले दिये गये बयान संकेत देते हैं कि वह दिल्ली में अपनी स्थिति को लेकर असंतुष्ट किसी पार्टी से जुटा हो सकता है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने थप्पड़ मारने किया इंकार
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आरोपी ने सीएम का हाथ पकड़कर खीचंने का प्रयास किया। जिससे धक्का-मुक्की हो गयी और उनका सिर टेबिल के कोने से टकरा गया। उन्होंने कहा है कि डॉक्टरों ने गुप्ता की स्थिति स्थिर बताई है। हालांकि वह सदमें में है। सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया है कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मार जाने की अटकलें पूरी तरह से गलत है। उन्होंने रेखा गुप्ता का मजबूत महिला बताते हुए कहा है कि वह अपने दैनिक काम और जनसुनवाई जारी रखेगी।
BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान
दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा- 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने CM को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।
दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने X पर लिखा- रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *