पुलिस जवान ने महिला प्रहरी से किया दुष्कर्म, पीछा छुड़ाने के लिये बागेश्वर धाम में लगाई अर्जी
ग्वालियर. पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने मुरैना में पदस्थ जेल प्रहरी के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। एक बार नहीं, बल्कि कई बार उसे अपने पुलिस लाइन स्थित घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया है। हाला ही में जब महिला जेल प्रहरी ने शादी के लिये कहा तो पुलिस आरक्षक ने मना कर दिया। घटना दिसम्बर 2024 से लेकर 8 अगस्त 2025 के बीच की है।
आरोपी पुलिस जवान ने महिला का धमकाया। यदि उसने शिकायत कीतो वह उसे बदनाम कर देगा। परेशान होकर महिला ने मंगलवार का महिला थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर होत ही आरक्षक घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है मामला
ग्वालियर में रहने वाली 26 साल की महिला जेल प्रहरी है। इस समय वह मुरैना जिले में पदस्थ है। 26 जनवरी 2025 की परेड रिहर्सल के लिए वह दिसंबर 2024 में भोपाल गई थी। वहां पर ग्वालियर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अनमोल त्रिपाठी उसे मिला था। उन दोनों में दोस्ती हो गई थी। अनमोल ने जेल प्रहरी का नंबर ले लिया था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। सिपाही ने महिला को बताया कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसे पसंद करने की बात अपने परिवार वालों को भी बता चुका है। महिला जेल प्रहरी भी सिपाही अनमोल को पसंद करती थी। इसके बाद 6 अप्रैल 2025 को आरक्षक ने महिला जेल प्रहरी को अपने पुलिस लाइन क्वार्टर पर बुलाया। यहां उसने उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए, जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि हम तो जल्द शादी करने वाले हैं।
महिला से पीछा छुड़ाने के बागेश्वर धाम में लगाई अर्जी
इस मामले में पुलिस को यह भी पता लगा है कि आरोपी महिला जेल प्रहरी से पीछा छुड़ाने के लिये भिंड के एक बाबा के दरबार और बागेश्वर धाम में भी अर्जी लगा चुका है। फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन मामले की जांच में यह पहलू भी सामने आया है पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।
