ट्रेन से लापता छात्रा मां को किया फोन, ग्वालियर आरक्षक के संपर्क थी इसी ने किया था टिकट बुक

अर्चना नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर इंदौर से कटनी जाने के लिए निकली थी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. इन्दौर से कटनी के बीच नर्मदा एक्सप्रेस के एसी कोच से गायब छात्रा अर्चना तिवारी ने 12 दिन के बाद परिजनों से संपर्क किया है। पुलिस को पता चला है कि मगलवार की सुबह छात्रा ने अपनी मां को कॉल किया है। उसने स्वयं के लिये ठीक होने की बात कहीं है। छात्रा क परिवार के नजदीकी कटनी युवा कांग्रेस नेता देवांशु मिश्रा ने भी मां से बात होने की बात की पुष्टि की है। हालांकि परिजन उसके जल्द मिल जाने की उम्मीद लगाये है। लेकिन बातचीत की पुष्टि नहीं कर पा रहे है। इधर, मां से बातचीत के बाद पुलिस छात्रा की लोकेशन ट्रैस की जा रही थी।
छूसरी तरफ, छात्रा के लापता होने को लेकर ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर से जानकारियों जुटाई जा रही है। छात्र और आरक्षक 2 साल से संपर्क में थे। आरक्षक ने अपनी आईडी का उपयोग कर अपने ही मोबाइल से अर्चना के लिये इन्दौर से कटनी का टिकट भी बुक किया था।

कटनी जीआरपी और इंदौर पुलिस ने ग्वालियर पहुंचकर आरक्षक से पूछताछ की।
7 अगस्त से ट्रेन से लापता थी
लापता कटनी निवासी 22 वर्षीय युवती अर्चना इन्दौर से सिविल जज की तैयारी कर रही थी। वह 7 अगस्त को इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच बी-3 में कटनी के लिये सवार हुई थी। इस दौरान रास्ते में ट्रेन से लापता हो गयी। जब ट्रेन कटनी पहुंची तो सीट पर सिर्फ बैग रखा मिला। लेकिन वह नहीं थी। इसके बाद से इन्दौर, भोपाल, कटनी जीआरपी , जिला पुलिस बल के साथ ही वन विभाग की टीमें भी जंगल में तलाश रही थी।
आरक्षक बोला- टिकट कराया, लेकिन वह नहीं आई
राम तोमर के छात्रा के संपर्क होने की सूचना मिलते ही कटनी जीआरपी व इंदौर पुलिस ग्वालियर में पहुंची और उससे पूछताछ की है। राम तोमर ने बताया कि अर्चना 2 साल से उसके टच में थी। उसने उसका टिकट कराया था, लेकिन वह आई नहीं थी।
कटनी और जबलपुर जीआरपी पुलिस को यह भी पता लगा है कि दोनों में काफी देर-देर तक मोबाइल पर बातचीत हुआ करती थी। ग्वालियर के एक हवलदार की बेटी से भी अर्चना का परिचय है, वह उससे भी मिलने आई थी। जीआरपी ने ग्वालियर पुलिस के साथ आरक्षक राम तोमर के रूम पर दबिश दी तो यहां कई लड़कियों का सामान और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *