चंबल में घटा पानी का प्रदूषण, ग्वालियर के Pollution में भी आई कमी
ग्वालियर. चंबल नदी को देश की ससे स्वच्छ व प्रदूषण रहित नदियों में से एक माना जाता है। वर्तमान परिस्थितियों में चंबल नदी का पानी भी प्रदूषण का शिकार होने लगा। मध्य प्रदेश में चंबल नदी 316 किमी में होकर गुजरती है। ऐसे में नदी कहीं-कहीं शहरों के किनारों पर नदी का पानी प्रदूषित भी होता है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण मंडल भी चंबल नदी सहित प्रदेश की अन्य नदियों के प्रदूषण पर नजर रखता है और समय-समय पर पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच करता रहता है।
प्रदूषण नियंत्रण मंडल की रिपोर्ट हुआ है खुलासा
प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने अभी हाल ही में 2023-24 की रिपोर्ट पेश की है। जिसमें उसने चंबल के पानी के अलग-अलग 16 जगहों से सैंपल लिए है। इनमें से 10 जगहों पर गुणवत्ता का स्तर ए स्तर का यानि अच्छा था। एक जगह पर गुणवत्ता का स्तर बी यानि नहाने योग्य व दो जगहों का स्तर सी यानि उपचार के बाद पीने योग्य और तीन स्थानों का स्तर डी यानि केवल मछली पालन या दूसरे कामों में उपयोग हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तुलना में चंबल के पानी की गुणवत्ता स्तर में सुधार हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में ग्वालियर के 1275 वाहनों की जांच की गई और प्रदूषण का स्तर नियंत्रित पाया गया।
