NDA के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बनाये गये

नई दिल्ली. भाजपा ने महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को उपराष्ट्रपति पद के लिये एनडीए का प्रत्याशी घोषित किया है। यह फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक मेंलिया गया। जिसकी जानकारी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी।
जेपी नड्डा ने बताया है कि बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी सवदस्यों के सुझाव लिये गये। जिसके बाद राधाकृष्णनन के नाम पर मुहर लग गयी। मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में सीपी राधाकृष्णनन भी बैठक में रह सकते हैं। तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले सीपी राधाकृष्णनन की गिनती भाजपा के सीनियर नताओं में होती रही है।
20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में पैदा हुए राधाकृष्णन की राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से जुड़ी रही है. सीपी राधाकृष्णन ने 70 के दशक में आरएसएस से स्वयंसेवक के तौर पर सक्रिय राजनीति की राह पकड़ी. इसके बाद वह भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बने और संगठनात्मक कामकाज में अहम भूमिका निभाई. लंबे समय तक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने के बाद उन्हें 1994 में तमिलनाडु बीजेपी का सचिव भी नियुक्त किया गया ।
टेबल टेनिस चैंपियन
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज, कोयम्बटूर से बीबीए (व्यवसाय प्रशासन स्नातक) किया है। राधाकृष्णन अपने कॉलेज में टेबल टेनिस चैंपियन और एक लंबी दूरी के धावक रहे हैं. उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलना भी पसंद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *