लोहियाबाजार के व्यापारी के गल्ले 6.80 लाख रूपये में से पुलिस 4.50 रूपये जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

ग्वालियर. कोतवाली पुलिस ने व्यापारी के गल्ले से 6.80 लाख रूपये की चोरी करने वाले मोगिया चोर गिरोह के 2 और सदस्यों का गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों इर्दावन मोगिया और अभिमन्यु मोगिया से पुलिस ने 4.50 लाख रूपये बरामद कर लिये है। इससे पहले गैंग के 3 सदस्य सूर्य, करीम और दीपक मोगिया गिरफ्तार किये जा चुके हैं। जबकि तुलसीदास मोगिया अब भी फरार है।
घटना 16 जून की है लोहियाबाजार की पत्तल वाली गली में स्थत आरके स्टील सेल्स के मालिक केशव कुमार की दुकान से चोरी हुई थी। शाम को लगभग 7.30 बजे व्यापारी ने डबरा और दतिया से आये 6.80 लाख रूपये का पेमेंट गल्ले में रखा था। इस बीच ज बवह टायलेट गये, तभी गैंग के सदस्यों ने वारदात का अंजाम दिया।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ संदिग्ध दिखे। बाद में मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले आरोपी दतिया में देखे गए हैं। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले तीन सदस्यों को पकड़ा था। कार्रवाई में पुलिस ने दतिया बस स्टैंड से इर्दावन और अभिमन्यु मोगिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की और उनके कब्जे से 4.50 लाख रुपए बरामद किए गए। थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा के अनुसार, अब तक गैंग के 5 में से 4 सदस्य पकड़े जा चुके हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *