नहर मरम्मत के लिए वर्क आर्डर जारी, कल से काम शुरू होने की उम्मीद

श्योपुर, कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार चंबल दाहिनी मुख्य नहर की मरम्मत का कार्य कल से शुरू करा दिया जायेगा। जल संसाधन कार्यपालन यंत्री चैतन्य चौहान ने बताया कि नहर की मरम्मत के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। उन्होने जानकारी दी कि कल 18 अगस्त से मौके पर नहर की मरम्मत के लिए आवश्यक मशीनरी डिप्लॉय कर दी जायेगी तथा कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में संबंधित निर्माण एजेसी को निर्देश जारी कर दिये गये है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ क्षतिग्रस्त नहर का मौके पर अवलोकन किया गया एवं ठेकेदार को निर्देश दिये गये कि आवश्यक मशीनरी एवं सामग्री साइड पर पहुंचाते हुए कार्य शुरू कराया जायें। उल्लेखनीय है कि नहर की मरम्मत के लिए विभाग द्वारा 36 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिसके टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। टर्रामाफी एवं बगवाडा के बीच गत जुलाई माह में 45 किलोमीटर पर 25 मीटर की लम्बाई में चंबल नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके मरम्मत कार्य को लेकर विभाग द्वारा वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *