बदमाश भोला सिकरवार की हत्या में शामिल 2 आरोपियों ने पुलिस ने निकाला जुलूस, किया सीन रीक्रियेशन्

ग्वालियर. हजीरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों को चंदनपुरा चौहान क्रेन के पास से शराब पीते हुए शनिवार-रविववार की दरमियानी रात को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा और जिन्दा कारतूस भी बरामद किये है। रविवार की दोपहर को पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और घटनास्थल तक लेकर पहुंची दोनो आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि आरोपी चंदनपुरा आये हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबन्दी की और पकड़ लिया। रविवार का पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर सीन रीक्रियेशन के लिये लेकर पहुंची। पुलिस अभी तक इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि 4 आरोपी अभी भी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार दविश दे रही है।
क्या है मामला
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर दो में रहने वाले गैंगस्टर भोला सिकरवार की 2 जून 2025 को हत्या कर दी गई थी। अजय उर्फ बंटी भदौरिया ने अपने साथी शिवा राजावत, रानू राजावत, श्याम सिंह भदौरिया, लाला करिया, पुष्पेन्द्र उर्फ पुस्सू भदौरिया सहित करीब 12 साथियों के साथ हमला किया था। इन बदमाशों ने भोला सिकरवार पर 10 राउंड फायर किए थे। इस फायरिंग में सिकरवार के पेट में गोलियां लगी थीं। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं 6 फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *