MP में अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतनमान पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल. मध्यप्रदेश में अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सीएम मोहन यादव ने उनके लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वीवीआईपी मूवमेंट में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए छठवें वेतनमान की घोषणा की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऐसे सुरक्षाकर्मियों को छठवें वेतनमान का भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस विभाग के पदक विजेता अधिकारियों-कर्मचारियों के सम्मान समारोह में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को यह राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर 65 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में कहा कि पुलिस बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में अपना दायित्व का निर्वहन करती है। इसलिए इनका कल्याण हमारी प्राथमिकता है। अभी पुलिस विभाग की भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से होती है जिसमें ज्यादा वक्त लग जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए प्रदेश में मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड का गठन करने की घोषणा की। उन्होंने आशा जताई कि इससे पुलिस भर्तियों में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत पदों की भर्ती मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा की जाएगी। आगामी वर्षों की भर्तियां ‘पुलिस भर्ती बोर्ड’ द्वारा ही की जाएंगी। उन्होंने पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी कोर्सेस में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण देने का भी ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *