ट्रम्प और पुतिन बोले अलास्का में बैठक सकारात्मक रहीं, यूक्रेन सीजफायर का अभी ऐलान नहीं, खुलेगा शांति का रास्ता

नई दिल्ली. भारत सहित दुनियाभर के देशों का आज अलास्का के एंकरेज में हुई एक बैठक पर नजर रही। यह बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच हुई। इस बैठक का उद्देश्य साफ था। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में करना। दोनों नेताओं ने भी बैठक केबाद पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए इसे सकारात्मक बताया है। हालांकि सीजफायर पर बात नहीं बन सकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि कई बिन्दुओं पर सहमति बनी है। लेकिन कुछ मुद्दों पर बात नहीं बन सकी है।
दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई मुलाकात से शांति का रास्ता खुल सकता है।अगर इस मुद्दे को लेकर दूसरी बैठक होती है तो यूक्रेन रूस युद्ध को समाप्त करने के लिये लिये यह बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि अभी औपचारिक रूप से साफ नहीं है कि अगली बैठक होगी या नहीं। लेकिन पत्रकारवार्ता के अंतम में पुतिन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा है कि अगली बैठक का आयोजन मॉस्को में किया जाये। जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि आगे देखा जायेगा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुतिन ने कहा है कि अगर 2022 में अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प होते तो यूक्रेन के साथ युद्ध कभी नहीं होता। पिछले कुछ सालों से अमेरिका और रूस केबीच बहुत अच्छे संबंध नहीं थे। लेकिन अब बहुत अच्छे से सीधे संपर्क स्थापित हो गये हैं। जो कि पिछले बहुत कठिन दौर के बाद आवश्यक थे।
ट्रंप और पुतिन की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें
1. युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं: ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत क़रीब तीन घंटे तक चली. हालांकि, युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हो सका.
2. बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक रही: पुतिन ने बैठक को रचनात्मक और पारस्परिक सम्मान से भरपूर बताया. वहीं ट्रंप ने कहा कि अच्छी प्रगति हुई है. लेकिन आगे की चर्चा भी जरूरी है.
3. मॉस्को में अगली मुलाकात का प्रस्ताव: पुतिन ने प्रस्ताव रखा है कि अगली बैठक मॉस्को में आयोजित किया जाए. ट्रंप ने भी आगे वार्ता जारी रखने का संकेत दिया.
4. यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने की बात खुली छोड़ी: ट्रंप ने यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने की बात खुली छोड़ी है. उन्होंने कहा, हो सकता है कि अमेरिका यूरोप और अन्य देशों के साथ मिलकर यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दे सकता है.
5. स्थानीय और वैश्विक सुरक्षा एजेंडा पर बात: इस बैठक में सिर्फ यूक्रेन संघर्ष ही नहीं अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई. सुरक्षा, शांति वार्ता, अमेरिकी हितों—ये सभी विषय चर्चा में रहे. आवश्यक थे।
