ग्वालियर की ऐतिहासिक धरोहर मानमंदिर को तिरंगे की रोशनी से संजाया
ग्वालियर- ऐतिहासिक धरोहर मानमंदिर को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से बेहद खूबसूरती से सजाया गया। रात में जब लाल, सफ़ेद, और हरी रोशनी मानमंदिर की प्राचीन दीवारों और बुर्ज़ों पर फैली, तो इसका नज़ारा बेहद भव्य और देशभक्ति से भर देने वाला था। पुरातत्वविद् एएसआई के शशिकांत राठौर ने बताया मानमंदिर को 79वें स्वतंत्रता के मौके पर संजाया गया है। इसका शहरवासियों ने जमक र लु्त उठाया है। शहरवासी मानमंदिर पर सेल्फी के लिये भारी तादाद में एकत्र हुए थे।
मानमंदिर, जिसे 15वीं सदी में महाराजा मानसिंह तोमर ने बनवाया था, ग्वालियर क़िले का एक प्रमुख आकर्षण है। इसकी जालियों, मेहराबों और दीवारों पर पड़ती तिरंगे की रोशनी ने मानो इतिहास और वर्तमान को एक साथ जोड़ दिया।लोगों ने यहां आकर न सिर्फ़ रोशनी का आनंद लिया, बल्कि तिरंगे के सम्मान में तस्वीरें भी खिंचवाईं और देशभक्ति गीत गुनगुनाए।
ज्ञात हो कि महाराजा मानसिंह तोमर द्वारा 15वीं शताब्दी में निर्मित यह भवन अपनी अद्भुत नक्काशी व वास्तुकला के लिये प्रसिद्ध है। प्रशासन द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर इस विरासत को तिरंगे रंगों में रोशन किया जाता है।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसी रोशनी से ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व नई पीढ़ी को समझाने में भी सहायता मिलती है।
