यात्री और टीटीई के बीच हुआ विवाद दो जवानों को ग्वालियर जीआरपी ने 11 घंटे तक नजरबंद रखा, 5 पर एफआईआर

टीटीई सुरजन सिंह से यात्री ने विवाद किया और उनका वीडियो बनाकर आरोप लगाया।

ग्वालियर. जीआरपी एक बार फिर विवादों में है। दिल्ली से यशवंतपुर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जनरल टिकट पर यात्रा कर रहे ग्वालियर के यात्री प्रदीप भदौरिया और ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद आगरा जीआरपी जवानों के बीच विवाद हुआ। ग्वालियर स्टेशन पहुंचते ही यात्री ने आगरा के जवानों के साथ बदसलूकी और पैसे मांगने के आरोप लगाये।
क्या है मामला
बुधवार की रात दिल्ली से ग्वालियर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस में टीटीई सुरजन सिंह ने स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे यात्री प्रदीप भदोरिया को चेके दौरान 350 रूपये का फाइन लगाया और कोच से उतरने के लिये कहा। इस पर यात्री ने टीटीई के साथ बहस की और वीडियो बनाने लगा। सूचना मिलने पर ट्रेन में मौजूदा आगरा जीआरपी के जवान अजय कुमार और गौरव मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन यात्री उनसे भी उलझ गया। जैसे ही ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची, प्रदीप भदौरिया ने अपने 5-7 साथियों के साथ आगरा के जवानों पर हमला किया। ग्वालियर जीआरपी के प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा और अमित शर्मा ने अपने विभाग के जवानों की बात न सुनते हुए यात्री का पक्ष लिया। आगरा जीआरपी के जवानों के साथ थाने में बदसलूकी की।
आगरा जीआरपी ने 11 घंटे तक नजरबंद रखा
आगरा कैंट जीआरपी थाना टीआई विकास सक्सैना ने आरोप लगाया है कि उनके 2 जवानों को ग्वालियर जीआरपी में 11 घंटे तक नजरबंद रखा गया और मोबाइल छीन लिये गये। उनसे पैसे की मांग की गयी। आगरा जीआरपी एसपी ने मामले की शिकायत ग्वालियर जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की।
5 लोगों पर FIR दर्ज
बढ़ते विवाद के बाद गुरुवार शाम को ग्वालियर जीआरपी ने यात्री प्रदीप भदौरिया समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, आगरा कैंट जीआरपी ने टीटीई सुरजन सिंह की शिकायत पर प्रदीप भदौरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ग्वालियर जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने कहा कि यात्री ने उनके जवानों से अभद्रता की थी और उनके खिलाफ दर्ज मामले में आगरा के जवानों से बदसलूकी और पैसे मांगने के आरोप गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *