Uncategorized

बुधवार की सुबह से ईडी के सवालों का सामना कर रहे क्रिकेटर सुरेश रैना

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी कर 13 अगस्त को पूदताछ के लिये अपने दिल्ली स्थित कार्यालय में बुलाया था। सुरेश रैना बुधवार को ED  कार्यालय में पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला बेटिंग एप 1X. BET से जुडा है।
पिछले कुछ समय से ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्म के खिलाफ जांच में तेजी आई है। ED का ध्यान प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफार्म के लिये फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों की तरफ से किये जा रहे विज्ञापनों पर भी है। इन प्लेटफार्म के लिये विज्ञापन के मामले में ईडी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाडि़यों के साथ ही सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसी फिल्मी हस्तियों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। सुरेश रैना को बेटिंग ऐप ने पिछले ही साल दिसमबर में अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *