पीएम मोदी ने किया इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण

इंदौर. इंदौर में आज से मेट्रो की शुरूआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर इसकी शुरूआत की। मेट्रो में पहले दिन महिलाएं सफर कर रही है। इंदौर में गांधीनगर स्थित मेट्रो स्टेशन से मेट्रो शुरूआत होगी।

इंदौर मेट्रो में सफर के दौरान शहर की हरियाली का खूबसूरत नजारा दिखाई देगा।
इंदौर मेट्रो के टर्मिनल का नाम देवी अहिल्या बाई होलकर स्टेशन रखा गया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों के नाम भी वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए है। टर्मिनल से निकलने के बाद मेट्रो महारानी लक्ष्मीबाई स्टेशन, रानी अवंती बाई लोधी स्टेशन, रानी दुर्गावती स्टेशन और वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन तक जाएगी।

इंदौर मेट्रो के शुभारंभ के लिए स्टेशन पर एक दिन पहले ही तैयारियां कर दी गई थीं।
इंदौर मेट्रो रेल का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा यलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जिसमें पांच स्टेशन- गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा। पहले सप्ताह में मेट्रो में फ्री में सफर कर सकेंगे।महिलाएं हाथ में मिट्टी के शिवलिंग लेकर मेट्रो में पहुंची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *