शुक्रवार की रात 3 बजे पॉवर हाउस पहुंचे ऊर्जामंत्री ने इंजीनियर को फटकारा बोले झूठ मत बोलो

ग्वालियर. डबरा में बिजली की अघोषित कटौती से परेशान लोगों ने पॉवरहाउस का घेराव कर दिया। ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर को फोन लगाकर शिकायत की। ऊर्जामंत्री रात 3 बजे पॉवरहाउस पहुंचे। लोगों की बातचीत सनी और फिर डिवीजनल इंजीनियर को फोन लगाकर लगाकर ग्वालियर से डबरा बुलाया। जानकारी मिलते ही असिटेंट इंजीनियर आसिफ सहित विद्युत कंपनी के सीनियर अधिकारी भी ग्वालियर से डबरा पहुंच गये।
मामला बस स्टैंड स्थित बिजलीघर मेें गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे का है। मंत्री पहुंचे तो पॉवरहाउस पर पहले से मौजूद लोगों ने बिजली कम्पनी के अधिकारियों की शिकायत की। पूछताछ में पता चला है कि डीई शुभम कुमार ग्वालियर से डबरा अपडाउन करते हैं।
क्या व्यवस्थाएं चल रही हैं आपके यहां?
वीडियो में मंत्री तोमर डीई शुभम कुमार को फटकारते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तत्काल आओ। मैं डबरा बैठा हूं। आपके यहां बहुत दिक्कत है। क्या व्यवस्थाएं चल रही हैं आपके यहां? मेरे से झूठ नहीं बोलें। मेरे सामने आकर बात करिए। आपसे तो मैं बाद में बात करूंगा। जब तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती मैं डबरा नहीं छोडूंगा। जांच करिए। जो भी आपका अधिकारी-कर्मचारी दोषी हो, उसका नाम दीजिए।
रेस्ट हाउस में गुजारी रात, अधिकारियों से बात की
मंत्री तोमर लोगों का फोन आने पर ग्वालियर से डबरा पहुंचे थे। यहां वे पहले रेस्ट हाउस गए। यहीं बिजली कटौती से परेशान लोगों को बुला लिया। रेस्ट हाउस का गेट अंदर से बंद था। मंत्री के साथ मौजूद एक शख्स दीवार कूदकर अंदर पहुंचा, चौकीदार को जगाया। जिसने गेट खोला लेकिन मंत्री अंदर न जाते हुए पावर हाउस चले गए। अधिकारियों की क्लास लेने के बाद मंत्री रेस्ट हाउस में रुके और शुक्रवार सुबह 8:30 बजे डबरा से ग्वालियर के लिए निकले।
लोग बोले- 18 घंटे तक हो रही कटौती
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को स्थानीय लोगों ने बताया कि डबरा में बीते कई दिनों से 24 में से 18 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। कुछ गांवों में तो दो-दो दिन तक बिजली नहीं पहुंच रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *