फूलबाग से किला गेट रोड को किया साफ, आमजन को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर – वायु सुधार हेतु जन जागरूकता कार्य के अंतर्गत मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम के तहत फूलबाग से किला गेट तक अभियान चलाकर सडकों की साफ सफाई कराई गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
– वायु सुधार हेतु अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग प्रोग्राम के तहत म्यूज फाउंडेशन एवं डिवाइन संस्था द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत फूलबाग से किला गेट तक रोड पर सभी दुकानदारों को साफ सफाई रखने, डस्टबिन का उपयोग करने कचरा ना जलाने की सलाह दी एवं वायु प्रदूषण के रोकथाम के उपायों के बारे में समझाया तथा अपना शहर अपनी धरोहर क्षेत्र में कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। निगम अमले ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ ही वहाँ उपस्थित जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत सुबह 7 बजे से – 28 मई को हुरावली नदी एवं आईटीआई कॉलेज से नारायण बिहार संजय नगर पुल आईआईटीटीएम से होते हुए पुरानी छावनी तक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *