प्रवीण पर था 20 करोड़ रूपये का कर्ज, जान से मारने की धमकी दे रहे थे, पंचकूला में सामूहिक सुसाइड

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को कर्ज से परेशान परिवार के 7 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सभी लोग घर के बाहर खड़ी कार में थे। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति जिन्दा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार पंचकूला के मनसा देवी कॉम्पलेक्स में किराये के मकान में रह रहा था। मृतकों में प्रवीण मित्तल, पत्नी रीना, मां विमला, पिता देशराज, जुडवां बेटी हिमशिखा, दलिशा 11, और बेटा हार्दिक 14, है। प्रवीण मित्तल ने देहरादून में टूर एंड ट्रेवल्स का व्यापार शुरू किया था। वहां उसे घाटा हो गया।
सभी लोग सोमवार को बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्रशात्री की कथा में गये थे। वहां से लौटते हुए इन्होंने यह कदम उठाया। गाड़ी से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा गया है कि मैं बैंकरप्ट हो चुका हूं, सुसाइड नोट में जिन लोगों का जिक्र हैं पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
अपने इस कदम के वक्त उन पर लगभग 20 करोड़ रूप्ज्ञये का कर्ज था। वह मोहाली के खरड़ चले गये और हाल ही में पंचकूला के सकेतड़ी गांव के पास रह रहे थे। स्वय खर्च चलाने के लिये उन्होंने टैक्सी चलाना शुरू कर दिया था। आर्थिक तंगी के वजह से बैंक ने पहले ही उनके 2 फ्लैट, फैक्ट्री और वाहन जब्त कर लिये थे। पुलिस ने अनुसार प्रवीण ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उसने अनुरोध किया है कि उसका अंतिम संस्कार उसके चचेरे भाई संदीप अग्रवाल ही करें। संदीप ने उससे 5 दिन पहले ही बात की थी।
कर्ज न चुका पाने के कारण मिलती थी जान से मारने की धमकियां
मृतक प्रवीण के मामा के बेटे संदीप अग्रवाल ने बताया कि मृतक मूल रूप से हिसार के बरवाला का रहने वाले थे. करीब 12 साल पहले पंचकूला में शिफ्ट हुए थे और उनकी स्क्रैप की एक फैक्ट्री बद्दी हिमाचल में थी।  जिसको बैंक ने सीज़ कर लिया था। जिसका कर्ज काफी हो गया था, जिसके चलते हुए एकदम से पंचकूला से गायब होकर उत्तराखंड के देहरादून में शिफ्ट हो गए थे।  5 साल तक उन्होंने किसी से कोई संपर्क नहीं किया।  फिर कुछ समय पहले मोहाली के खरड़ में आकर रहने लगे।  जब वह देहरादून शिफ्ट हुए थे, तब उनके ऊपर करीबन 20 करोड़ रुपए का कर्ज था।  कर्ज नहीं देने के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थी।  फिलहाल टैक्सी चला कर अपनी गुजर बसर कर रहे थे. कर्ज के चलते बैंक ने उनके दो फ्लैट एक फैक्ट्री और गाड़ियां पहले ही जब्त कर ली थी।

घटना की 3 तस्वीरें…

जब लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो अंदर प्रवीण मित्तल जिंदा था। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया।
जब लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो अंदर प्रवीण मित्तल जिंदा था। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया।
पुलिस की गाड़ी में प्रवीण मित्तल को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस की गाड़ी में प्रवीण मित्तल को अस्पताल ले जाया गया।
सेक्टर 25 पुलिस चौकी में प्रवीण की गाड़ी को देखकर ससुर राकेश गुप्ता रोने लगे।
सेक्टर 25 पुलिस चौकी में प्रवीण की गाड़ी को देखकर ससुर राकेश गुप्ता रोने लगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *