ग्वालियर के दीपक खोत और पवन द्विवेदी समेत एमपी हाईकोर्ट को मिले 3 नये जज

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को 3 नये जज मिल गये हैं। केन्द्र सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर जबलपुर और ग्वालियर खंडपीठ के लिये नये न्यायाधीशों की नियुक्ति की पुष्टि की है। जबलपुर से एडवोकेट अमित सेठ और ग्वालियर से एडवोकेट दीपक खोत व पवन द्विवेदी को हाईकोर्ट जज नियुक्त किया गया है। अब हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 32 से बढ़कर 35 हो गयी है।
ळालांकि कुल स्वीकृत पद 53 हैं यानी अब भी 18 पद रिक्त है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिये चीफ जस्टिस के तौर पर संजीव सचदेवा के नाम की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने सोमवार को विभिन्न हाईकोर्ट में रिक्त मुख्य न्यायाधीश पदों के लिये नाम केन्द्र सरकार को भेजे गये है। जस्टिस सचदेवा ने 24 मई को कार्यवाहक सीजे का पद संभाला था।
3  नए जज वकील कोटे से
एडवोकेट दीपक खोत : सन 2000 में MLB कॉलेज, ग्वालियर से एलएलबी में टॉप किया। पढ़ाई के दौरान एड. अरुण मिश्रा (रिटा. सुप्रीम कोर्ट जज) के कार्यालय में इंटर्नशिप की। 2009 में पहली बार 1 साल के लिए ग्वालियर बेंच में शा. अधिवक्ता बने। 2020 से लगातार शासकीय अधिवक्ता हैं।
एडवोकेट पवन द्विवेदी : 2004 में सुप्रीम कोर्ट जज जितेंद्र माहेश्वरी के साथ वकालत शुरू की। महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं में न्यायमित्र रहे। खाद्य पदार्थों में मिलावट और ठोस कचरा निपटान जैसे मुद्दों पर प्रभावी पैरवी की।
एडवोकेट अमित सेठ : अभी उप महाधिवक्ता हैं और उनका नाम पिछले डेढ़ साल से केंद्र में लंबित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *