ग्वालियर की 18 सड़कें होंगी डस्ट फ्री, नगर निगम लगाएगा 1 लाख पौधे
ग्वालियर. शहर को हरा-भरा करने एवं प्रदूषण कम करने के लिए निगम ने प्लानिंग शुरू कर दी है। एसपी ऑफिस के पास विवेकानंद चौराह व नाका चंद्रवदनी झासी रोड पर फुटपाथ पौधे लगाए जाएंगे साथ ही प्रदूषण कम करने के लिए सडकों पर उडती हुई धूल को कम करने छिडकाव किया जाएगा। शहर की 18 सडकें डस्ट फ्री की जाएंगी। वाटर लेवल को बढाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग कराई जाएंगी। इसके अलावा नगर निगम के वाहनों में सीएनजी का उपयोग किया जाएगा। इसमें से कई कार्य इसी महीने से शुरू हो जाएंगे और शेष कार्य अगले महीने से शुरू होंगे।
1 लाख पौथे लगाए जाएंगे
ग्वालियर में बढते प्रदूषा को कम करने के लिए हर साल के तरह इस बार भी एक लाख से अधिक पेड शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। निगम द्वारा वार्ड 1 के बरा मे कचरा डंपिंग साइट की 1.75 लाख हेक्टेयर जमीन को हरित क्षेत्र के रूप् में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सिरोल पहाडी पर 10000, हरित पर्वत पर 15000, थीम पार्क में 10500, डंपिंग साइट पर 10 हजार पौथे लगाए जाएंगे।
संस्थानों व घरों में होगी रैन वाटर हार्वेस्टिंग
बारिश का जल बर्बाद न हो, इसके लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत 1.8 किलोमीटर लंबी गांधी रोड, 150 बड़े भवन, जेयू सहित विभिन्न संस्थानों और कॉलोनियों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। जिन घरों में अब तक रेन वाटर हांर्वेस्टिंग नहीं है, वहां वाटर हार्वेस्टिंग कराई जाएगी। रैन वाटर हार्वेस्टिंग की निगम के पास 10 करोड़ की राशि जमा भी है।
सड़कें चिह्नित की गई
पर्यावरण संरक्षण के लिए निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल 40 किलोमीटर की 18 सड़कों को डस्ट फ्री किया जाएगा। ये सड़कें चिह्नित कर ली गई हैं और इसी महीने से इन पर कार्य शुरू हो जाएगा। सड़कों पर प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जाएगा।
एसपी ऑफिस रोड होगी हरी-भरी
नगर निगम द्वारा ढाई करोड़ की लागत से एसपी ऑफिस रोड, विवेकानंद चौराहा रोड पर बने फुटपाथ को हरा-भरा किया जाएगा। साथ ही झांसी रोड, बालभवन के पास सहित अन्य स्थानों पर भी फुटपाथ पर ग्रीनरी को बढ़ाया जाएगा।

