भारत ने दो बांध बंद किए, पाक के 24 शहरों में 3 करोड़ लोगों पर असर
नई दिल्ली. भारत ने जम्मू कश्मीर मंे चिनाब पर बने सियाल और बगलिहार बांध के गेट बंद कर दिए है। इसके चलते पाकिस्तान जाने वाला चिनाव का पानी रूक गया है और वॉटर लेवल घटकर 15 फीट रह गया है। पाकिस्तान में चिनाब का पानी 22 फीट था जो 24 घंटे में 7 फीट घट गया।
चिनाब के लगातार सिकुडने से 4 दिन बाद पंजाब के 24 अहम शहरों में 3 करोड से ज्यादा लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड सकता है। पाकिस्तान के फैसलाबाद और हाफिजाबाद जैसे घनी आबादी वाले शहरों की 80 प्रतिशत आबादी पेयजल के लिए चिनाब के सतही पानी पर निर्भर है। सिंधु जल प्राधिकरण ने आशंका जताई कि भारत के इस कदम से खरीफ की फसलों के लिए पानी में 21 प्रतिशत की कमी आएगी। पाकिस्तानी संसद ने इसे युद्ध छेडने की कार्रवाई बताया है।
