उप राष्ट्रपति ने किया “प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला” का लोकार्पण 

ग्वालियर – उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में रविवार को “प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला” का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए। लोकार्पण के बाद सभी अतिथियों ने यहाँ लगाई गई गौ उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौ-माताओं को चारा खिलाया।
उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़ सहित सभी अतिथियों ने “प्राकृतिक खेती इकाई एवं मॉडल गौशाला” के उदघाटन के बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी रोपे। पौधरोपण के बाद उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि वृक्षारोपण को और तेज करें। हम सब न केवल पेड़ लगाएं बल्कि उनका संरक्षण भी करें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *