2 कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत, मृतकों में 2 वर्षीय बेटा औरे पिता शामिल, 3 हालत नाजुक, 2 ग्वालियर रेफर
ग्वालियर. सड़क हादसे में पिता और 2 वर्षीय बेटे सहित 3 लोगों की मौत हो गयी। 3 की हालत नाजुक है। 2 घायलों को ग्वालियर मेडीकल कॉलेज जबकि एक को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बड़ामलहरा थाना इलाके में राजा ढाबा के पास शनिवार की रात लगभग 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात को लगभग 10 बजे सड़क पर मरी पड़ी भैंस से बचने के लिये एक कार ने साइड बदली और इसी बीच सामने से आ रही दूसरी कार उससे टकरा गयी। सभी घायलों की हालत नाजुक है।
सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने कहा है कि अर्टिंगा कार में बाधवानी परिवार भोपाल से छतरपुर जा रहा था। इसमें अमर वाधवानी उनकी पत्नी ऋतु और बेटा मयूर सवार थे। वहीं, ओमनी में अहिरवार परिवार छतरपुर से बंडा जा रहा था। इसमें गजेन्द्र अहिरवार, उनकी पत्नी आरती और 2 वर्षीय बेटा यश थे। हादसे में यश, उसके पिता गजेन्द्र अहिरवार और अमर वाधवानी की मौत हो गयी। वहीं, आरती और ऋतु ग्वालियर जबकि मयूर का छतरपुर में उपचार चल रहा है।

बीएमओ बोले- 3 लोगों को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था बड़ामलहरा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) हरगोविंद राजपूत ने बताया- हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। सभी को अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायल ग्वालियर और एक छतरपुर में भर्ती हैं।
यह हुए घायल
आरती पति गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर
रितु वाधवानी (51) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर
मयूर वाधवानी (29) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर
हादसे में इनकी मौत
यश पिता गजेंद्र अहिरवार (2) निवासी बंडा, सागर
गजेंद्र अहिरवार (35) निवासी बंडा, सागर
अमर वाधवानी (53) निवासी सिंधी कॉलोनी, छतरपुर

