नरवाई जलाने से 2 लोगों की मौत, भितरवार-चीनौर में 52 किसनों पर 3.32 लाख रूपये का जुर्माना, 7 दिन में वसूली के निर्देश
ग्वालियर. डबरा-भितरवार इलाके में प्रशासन ने पहली बार नरवाइ्र में आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है। एसडीएम ने चीनौर भितरवार के 52 किसानों पर 3 लाख 32 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया है। नरवाई में आग से कई लोगों के घर जले और 2 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम संजीव जैन ने एक टीम का गठन किया और टीम ने जनपद पंचायत सीईओ, एसडीओ कृषि, तहसीलदार चीनौर और नायब तहसीलदार आंतरी शामिल है।
चीनौर तहसील के एराया, कछौआ और निहोना गांव के 15 किसानों पर 42,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। भितरवार तहसील के खेड़ा टांका, गधोटा और मस्तूरा के 37 किसानों पर 2.90 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया हे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निर्देश दिये गये है। कि वह 7 दिन के भीतर बकाया भू-राजस्व की तरह जुर्माने की वसूली करें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। हालांकि इलाके में अभी कुछ किसान नरवाई में आग लगा रहे हे।

