रिटायर्ड फौजी की हत्यारी साली को उम्र कैद की सजा और 5 हजार रूपये अर्थदंड

ग्वालियर. जीजा की हत्या के मामले में साली को जिला न्यायालय में उम्र कैद की सजा सुनाई है। साली ने घर में सो रहे जीजा का गला और हाथ की नस चाकू और ब्लैड से काटकर हत्या कर दी थी। फौजी का शव उसके घर के कमरे में पड़ा मिला था। साली ने सेवानिवृत्त में मिले रूपयों और मकान के लालच में ह त्या की थी। जिला न्यायालय में सबूत और गवाहों के आधार पर उम्रकैद की सजा से दण्डित किया है और साथ ही उस पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड भी लगाया है।
भाई से बोला था कि साली से मिलन जा रहा हूं
ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में 9 जुलाई 2023 को देवेन्द्र माहौर की डेढ बॉडी उनके घर के कमरे में मिली थी। फौज से सेवानिवृत्त हुए देवेन्द्र के सिर पर पत्थर और ब्लैड, चाकू से हमला किये। हाथों के साथ गले की नस भी काटी गयी थी।
फोन नहीं लगने पर जब देवेन्द्र का भाई उपेन्द्र उनके घर पर पहुंचा, तब देवेन्द्र को मृत हालत में पाया। उसने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। उपेन्द्र ने आरोप लगाया था कि एक दिन पहले देवेन्द्र जब घर से आया था तो भाई ने बताया था कि वह दूर की कामना शाक्य के घर जा रहा है। उसके पास भाई का मोबाइल है। उसी रात उसने भाई का मर्डर कर दिया। कामना ने यह सब देवेन्द्र के सेवा निवृत्त होने के बाद मिली रकम और गांव में उसके मकान को हड़पने की नीयत से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *