गोवा के शिरगांव में श्रीलैराई जात्रा में भगदड़ में 7 की मौत 40 से अधिक घायल

शिरगांव. गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान शुक्रवार की शाम मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गयी है। यह खबर शनिवार की सुबह आई है। घटना में 40 से अधिक लोग घायल है। जिनमें से 20 की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की खबर मिलते ही सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली है। अधिकारियों शुरूआती जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिये इकट्ठा हुए थे। तभी भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी है। जिसके बाद भगदड़ मच गयी।
श्री लेराई जात्रा नार्थ गोव के बिचोलिम तालुका के शिरगांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिन्दू धार्मिक उत्सव है। जो देवी लैराई को समर्पित है। यह जात्रा हर वर्ष अप्रैल या मई में होता है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हजारों श्रद्धालुओं यहां आते है। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गयी थी। इस बीच हादसा हुआ है।

भगदड़ की तस्वीरें…

घायलों का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
घायलों का गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
CM प्रमोद सावंत ने हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात की।
CM प्रमोद सावंत ने हॉस्पिटल में घायलों से मुलाकात की।
श्री लैराई जात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे थे।
श्री लैराई जात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक से पहुंचे थे।
श्री लैराई जात्रा गोवा के शिरगांव में हर साल अप्रैल या मई में होती है।
श्री लैराई जात्रा गोवा के शिरगांव में हर साल अप्रैल या मई में होती है।

खबर को लगातार अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *