राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान, पाकिस्तानी वायुसेना भी अलर्ट पर
नई दिल्ली. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर बयान दिया। गुटेरेस ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहनावज शरीफ से फोन पर बात की और संयम बरतने की अपील की। गुटेरेस का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के विनाशकारी परिणाम हो सकते है। यह टकराव दुनिया को बर्दाशत नहीं है। दोनों देश ऐसे कदम उठाने से बचे जिनके परिणाम दुखद हो सकते हैं।
इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से टेलीफोन पर बातचीत की और पहलगाम घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। शरीफ ने एक्स पर लिखा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से टेलीफोन पर बातचीत हुई। मैंने एक बार फिर साफ किया कि पाकिस्तान हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ है। साथ ही आतंकवाद फैलाने के भारत के निराधार आरोपों को खारिज करता है। पहलगाम घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच का आह्वान किया। पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन चुनौती मिलने पर पूरी ताकत से अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।
पाकिस्तान मीडिया का दावा राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान
इस बीच, पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि बीती रात भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में गश्त की, जिसका पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया और गतिविधियों पर निगाह रखी।

