देश में इसबार होगी जाति जनगणना, बिहार चुनाव से पहले केन्द्र ने लिया फैसला, जनगणना की सितम्बर में होगी शुरूआत
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुपर कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के कुछ टॉप मंत्री मौजूद थे। इसमें जाति जनगणना सहित कई अहम फैसले लिये गये है। सरकार ने जनगणना के साथ ही जाति जनगणना कराने का भी फैसला किया है। बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को संबोधित किया है आने वाली जनगणना में जातियों की गणना भी कराई जायेगी।
दरअसल, राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी सीसीपीए को सुपर कैबिनेट के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें केन्द्रीय मंत्रिमंडल के टॉप मिनिस्टर्स शामिल होते है। सीसीपीए के मौजूदा सदस्यों में पीएम नरेन्द्र मोदी शामिल हैं। इसके अध्यक्ष है। इसके साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इसमें शामिल है। अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि केन्द्र सरकार ने शिलांग से सिलचर के बीच नये हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जिसकी कुल लागत 22,864 करोड़ रूपये होगी। इसके साथ ही 2025-26 गन्ना सत्र के लिये किसानों को राहत देते हुए 355 रूपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) को मंजूरी दी गयी है।
जातीय जनगणना केन्द्र सरकार का बड़ा कदम
अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि आज हुई कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (सीसीपीए) की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अगली जनगणना में जातीय गणना को शामिल किया जायेगा। यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अब तक जातीय जनगणना मूल जनगणना का हिस्सा नहीं रही है। उन्होंने कहा कुछ राज्यों ने जातीय सर्वे अपने स्तर पर किया है। लेकिन सामाजिक ताने-बाने को समझने के लिये एक समग्र दृष्टिकोष जरूरी है। सीसीपीए ने तय किया है कि अब जातियों की गिनती अगली जनगणना में की जायेगी। किसी अलग सर्वे के तहत नहीं है।
फैसले पर किसने क्या कहा
चिराग पासवान- देशहित में अहम फैसला लिया गया है। यह फैसला समावेशी विकास के लिए लिया गया है।
लालू यादव- हमें जातिवादी कहने वालों को करारा जवाब मिला है।
केशव मौर्य- कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। कांग्रेस केवल कहती है मोदी सरकार करती है। कांग्रेस पार्टी केवल ढोंग कर रही थी।
तेजस्वी यादव- यह फैसला हमारी जीत है। हमारी बात सरकार को माननी पड़ी।
कांग्रेस नेता उदित राज- यह कांग्रेस की जीत है। आखिरकार मोदी सरकार को जाति जनगणना करानी पड़ रही है।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय: जाति जनगणना का फैसला दर्शाता है कि सरकार देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

