जम्मू कश्मीर में 48 टूरिस्ट डेस्टिनेशन बंद किए गए
नई दिल्ली. डोडा के भदरवाह में मंगलवार को टूरिस्ट की भीड नजर आर्ठ। कई पर्यटकों ने यहां जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने यहा पर तिरंगा भी फहराया। हालांकि राज्य सरकार ने सुरक्षा कारणों के चले 80 टूरिस्ट प्लेसेस में से 48 को बंद कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स हैंडल पर रोक लगा दी है। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान लंबे अरसे से आतंकी संगठनों की फंडिंग करता आ रहा है। भारत ने सोमवार को भी 17 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स बैन कर दिए थे।
पहलगाम हमले में आज इंटेलिजेंस एजेंसियों ने बडी जानकारी दी। इंटेलिजेंस एजेंसियों के जानकारों ने बताया कि हमले का मास्टर माइंड पाकिस्तान का पूर्व एसएसजी कमांडर हाशिम मूसा है। मूसा अभी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।

