आतंक का धर्म सिर्फ इस्लाम -शंकराचार्य

ग्वालियर. गुरूवार की शाम ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य से आतंकवाद का धर्म सिर्फ और सिर्फ इस्लाम बताया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलवाने जा रहे जगतगुरू शंकराचार्य ने रामबाग कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारवार्ता में चर्चा करते हुए पहलगाम आतंकी हमले, औरंगजेब, बागेश्वर पीठाधिश्वर द्वार बसाये जा रहे हिन्दू गांव और अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी।
आतंकवाद का सिर्फ एक ही धर्म है इस्लाम
पहलगाम  में हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा है कि अभी तक आतंकवाद का कोई धर्म नजर नहीं आता था। लेकिन घटना के बाद अब स्पष्ट हो चुका है। आतंकवाद का सिर्फ एक ही धर्म है वह है इस्लाम है। यदि ऐसा नहीं है तो अभी तक मुस्लिम नेताओं और धर्म गुरूओं को सामने आना चाहिये था। ऐसे आतंकी मुसलमानों का वहिष्कार करने बयान सामने आने चाहिये थे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। इससे स्पष्ट हो गया है। आतंक का धर्म सिर्फ इस्लाम है।
करना होगी इजराइल की तरह कार्रवाई
केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
शंकराचार्य ने आतंकी घटना को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, घटना के बाद से लगातार कहा जा रहा है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। लेकिन भारत के पास इसके क्या सबूत है, यह अभी तक साफ नहीं किया गया है। इस तरह की घटनाएं को लेकर अभी तक जिम्मेदारी तय नहीं हो पाई है कि कहां लापरवाही हुई। इस घटना में इंटेलिजेंस का बड़ा फैलियर हुआ है। जब तक कोई ठोस कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इस तरह के आतंकी हमले होते रहेंगे।शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान पर लिए गए सख्त एक्शन को लेकर कहा, केंद्र सरकार चाहे पाकिस्तान को लेकर 1000 बड़े फैसले ले ले। लेकिन जब तक 26 लोगों की जान लेने वालों का नाम सामने नहीं आता, तब तक इसका कोई मतलब नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *