बेहोश होने तक स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीटा, बचाने आयी महिला से आरोपी बोला थाने में जाकर कह दो मैंने मारा है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
ग्वालियर. एक युवक ने स्ट्रीट डॉग को लोहे के सरिये से बेहोश होने तक पीटा है। युवक इस बात से नाराज था कि स्ट्रीट डॉग ने उसके पालतू डॉग के सामने भौंका था। स्ट्रीट डॉग को बचाने आयी महिला से युवक ने झगड़ा कर मारपीट की। जिससे उसकी पसली टूट गयी। वहां मौजूद बच्चे ने उसका वीडियो बनाने लगे तो सरिये के साथ कैमरे के सामने आकर खड़ा हो गया और कहने लगा-जाओ थाने मेंकह देना कि मैंने मारा है।
फिलहाल स्ट्रीट डॉग की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला ने युवक शिकायत माधौगंज थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
युवक स्ट्रीट डॉग से करता है नफरत
ळेमसिंह की परेड इलाके में रहने वाली मीरा देवी 60, ने बताया, पति भागीरथ जाटव चॉकलेट फैक्ट्री में काम करता है। बेटा भी बाहर नौकरी करता है।घर पर वह अकेली रहती है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाना शुरू किया था। जो अब उनके घर के पास ही रहता है। हालांकि पड़ोसियों की शिकायत पर एक साल पहले नगर निगम उसे पकड़कर ले गया था। लेकिन कुछ माह पहले वह फिर लौट आया । मीरा देवी ने कहा है कि पास ही रहने वाला नानू राठौर इस स्ट्रीट डॉग से नफरत करता है। उसके पास ही एक पालतू डॉग है। वह अपने पालतू डॉग की लड़ाई स्ट्रीट डॉग ही भारी पड़ता है। इसलिये नानू इससे नफरत करता था।

घर में घुसकर दी गालियां, डॉग पर हमला किया सोमवार शाम को नानू किसी बात पर नाराज होकर मीरा देवी के घर में घुसा और जातिसूचक गालियां देने लगा। जब मीरा देवी ने स्ट्रीट डॉग को घर से निकालने से मना किया, तो नानू ने सरिए से डॉग के पेट और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने मीरा देवी के साथ भी मारपीट की, जिसमें उनकी पसली टूट गई।

